संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र की आम सभा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि भारत हमेशा से सहयोग और समावेश दृष्टिकोण का समर्थक रहा है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सदस्यों की संख्या बढ़ाने के मुद्दे पर कंबोज ने कहा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बहुपक्षीय सुधार की जरूरत है और भारत के इस रुख का बड़ी संख्या में अन्य देश भी समर्थन करते हैं, कंबोज ने आगे कहा कि अगर हम लंबे समय से लंबित इन मुद्दों को नहीं सुलझाएंगे तो यह हमारे समर्पण और सुरक्षा परिषद के प्रारूप के लिए यह बड़ी असफलता है. आगे कंबोज ने इस पर भी हैरानी और नाराजगी जताई कि सुरक्षा परिषद में ग्लोबल साउथ की आवाज का प्रतिनिधित्व ही नहीं है.