Monday, July 7, 2025
No Result
View All Result
Haryana News

Latest News

हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

‘द्वि-राष्ट्रीय थ्योरी देश के लिए खतरा’, RSS प्रमुख ने अपने उद्धोधन में कही बड़ी बात

धर्मांतरण को रोकने के लिए संघ-प्रशासन को एक साथ काम करने की आवश्यकता: RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम में बोले अरविंद नेताम

कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय, समापन समारोह

फेंक जहां तक भाला जाए: पहले आर्मी फिर जवेलिन का जादू, जानें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

Home Latest News

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का समापन, 12 दिनों की बैठक में हुए कुल 18 विधेयक पारित

15वीं हरियाणा विधानसभा का पहला बजट सत्र कार्य उत्पादकता और अनुशासन की अमिट छाप छोड़ते हुए संपन्न हो गया.

Akansha Tiwari by Akansha Tiwari
Mar 30, 2025, 10:22 am GMT+0530
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का समापन, 12 दिनों की बैठक में हुए कुल 18 विधेयक पारित

हरियाणा विधानसभा में 58 घंटे 18 मिनट चला बजट सत्र

FacebookTwitterWhatsAppTelegram

Haryana Assembly Budget Session 2025: 15वीं हरियाणा विधानसभा का पहला बजट सत्र कार्य उत्पादकता और अनुशासन की अमिट छाप छोड़ते हुए संपन्न हो गया. इस सत्र के दौरान 58 घंटे 18 मिनट कार्यवाही चली, जिसकी कार्य उत्पादकता 114 फीसदी रही.

7 मार्च से शुरू हुए इस सत्र के दौरान 12 दिनों में 13 बैठकें हुईं. कुल 18 विधेयक पारित किए गए. विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शनिवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में बजट सत्र पर रिपोर्ट जारी की.

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि बजट सत्र के दौरान रिकॉर्ड 86.50 प्रतिशत तारांकित प्रश्नों पर सदन में चर्चा हुई. 10 प्रश्नकाल में 200 प्रश्न शामिल किए गए थे, इनमें से 173 के जवाब हाउस में दिए गए. काफी समय के बाद से यह सबसे अच्छा रिकॉर्ड है. विधान सभा सचिवालय को 61 सदस्यों से 435 प्रश्न मिले थे, 335 एडमिट हुए. इनमें भाजपा के 26, कांग्रेस के 31, इनेलो के 2 तथा 2 निर्दलीय विधायकों ने प्रश्न भेजे.

इस दौरान राज्यपाल अभिभाषण पर 5 बैठकों में 11 घंटे 33 मिनट लंबी तक चर्चा हुई. इसमें 46 सदस्यों ने भाग लिया. 2 घंटे 56 मिनट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब दिया. मुख्यमंत्री समेत भाजपा के 24 सदस्य 7 घंटे 2 मिनट बोले, कांग्रेस के 20 सदस्य 4 घंटे 9 मिनट, इनेलो के 2 सदस्यों ने 22 मिनट तक अपनी बात रखी.

इसी प्रकार 11 घंटे 57 मिनट बजट पर चर्चा हुई. इसमें से 8 घंटे 26 मिनट तक 46 सदस्य बोले, 3 घंटे 31 मिनट वित्त मंत्री का जवाब. इसमें भाजपा के 22 सदस्य 426 मिनट बोले, कांग्रेस के 21 सदस्य 257 मिनट तक बोले, इनेलो के 2 सदस्य 19 मिनट और निर्दलीय 2 सदस्य 15 मिनट तक बोले.

सत्र के दौरान कुल 6 बैठकों में शून्यकाल रहा, जिसकी कार्यवाही 5 घंटे 58 मिनट तक चली. इसमें 66 सदस्यों ने भाग लिया. इनमें भाजपा के 29 सदस्य को 160 मिनट मिले. कांग्रेस के 33 सदस्य 175 मिनट, इनेलो के 2 सदस्य 12 मिनट तथा निर्दलीय 2 सदस्य 11 मिनट तक इसमें भाग लिया.

17 मार्च को वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा का 11वां और खुद का पहला वार्षिक बजट पेश किया। बजट पर 8 घंटे 57 मिनट तक सदन में चर्चा हुई. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के 21 विधायकों ने बजट पर 2 घंटे 57 मिनट तक अपनी बात रखी.

वहीं भाजपा के 21 विधायकों ने 2 घंटे 15 मिनट तक चर्चा की. इनेलो के दो विधायकों ने 19 मिनट और दो निर्दलीय विधायकों ने 15 मिनट तक चर्चा की. वहीं सीएम नायब सिंह सैनी ने बजट चर्चा के बाद 3 घंटे 31 मिनट तक रिप्लाई दिया.

विधानसभा में यह भी पहला मौका रहा जब कई बार प्रश्नकाल में आए सभी 20 सवालों पर चर्चा हुई. विधान सभा सचिवालय को 61 सदस्यों से 435 प्रश्न मिले थे, 335 एडमिट हुए. इनमें भाजपा के 26, कांग्रेस के 31, इनेलो के 2 तथा 2 निर्दलीय विधायकों ने प्रश्न भेजे. उन्होंने कहा कि इस दौरान विधान सभा सचिवालय को 54 ध्यानाकर्षण सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 स्वीकृत की गई. एक गैर सरकारी प्रस्ताव पर भी विधान सभा में चर्चा हुई.

अल्प अवधि चर्चा के लिए 3 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, तीनों ही स्वीकृत किए गए. विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें गर्व है कि इस दौरान हरियाणा को अपना राज्य गीत भी मिला, जिसे सदन में सुनाया गया. सभी दलों की तरफ से सकारात्मक चर्चा के बाद इसे सदन ने स्वीकृत किया.

हरियाणा राज्य गीत के गायन के तौर तरीके तय करने के लिए समिति गठित करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस सत्र में दर्शक दीर्घाओं में 2212 दर्शकों ने सदन की कार्यवाही देखी.

साभार – हिंदुस्थान समाचार

ये भी पढ़ें: हरियाणा विधायकों की मौज, फ्लैट-कार खरीदने के लिए मिलेगा 1 करोड़ तक का सस्ता लोन, सदन में मिली मंजूरी

Tags: CM Nayab Singh SainiHaryana Assembly Budget Session 2025Haryana Budget 2025Haryana GovernmentTop News
ShareTweetSendShare

RelatedNews

हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
Latest News

हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

द्वि-राष्ट्रीय थ्योरी देश के लिए खतरा, RSS प्रमुख ने अपने उद्धोधन में कहीं बड़ी बात
Latest News

‘द्वि-राष्ट्रीय थ्योरी देश के लिए खतरा’, RSS प्रमुख ने अपने उद्धोधन में कही बड़ी बात

'धर्मांतरण को रोकने के लिए संघ -प्रशासन को एक साथ काम करने की आवश्यकता': RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम में बोले अरविंद नेताम
Latest News

धर्मांतरण को रोकने के लिए संघ-प्रशासन को एक साथ काम करने की आवश्यकता: RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम में बोले अरविंद नेताम

RSS Chief Dr. Mohan Bhagwat
Latest News

कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय, समापन समारोह

फेंक जहां तक भाला जाए: पहले आर्मी फिर जवेलिन का जादू, जानें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी
Latest News

फेंक जहां तक भाला जाए: पहले आर्मी फिर जवेलिन का जादू, जानें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी

Latest News

हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

द्वि-राष्ट्रीय थ्योरी देश के लिए खतरा, RSS प्रमुख ने अपने उद्धोधन में कहीं बड़ी बात

‘द्वि-राष्ट्रीय थ्योरी देश के लिए खतरा’, RSS प्रमुख ने अपने उद्धोधन में कही बड़ी बात

'धर्मांतरण को रोकने के लिए संघ -प्रशासन को एक साथ काम करने की आवश्यकता': RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम में बोले अरविंद नेताम

धर्मांतरण को रोकने के लिए संघ-प्रशासन को एक साथ काम करने की आवश्यकता: RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम में बोले अरविंद नेताम

RSS Chief Dr. Mohan Bhagwat

कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय, समापन समारोह

फेंक जहां तक भाला जाए: पहले आर्मी फिर जवेलिन का जादू, जानें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी

फेंक जहां तक भाला जाए: पहले आर्मी फिर जवेलिन का जादू, जानें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी

जानिए क्या है HAIDP? AI से किस तरह बदलेगा हरियाणा का भविष्य

जानिए क्या है HAIDP? AI से किस तरह बदलेगा हरियाणा का भविष्य

हरियाणा में फैला 'डंकी रूट' का नेटवर्क, लाखों देकर भी रहता है जान का खतरा

हरियाणा में फैला ‘डंकी रूट’ का नेटवर्क, लाखों देकर भी रहता है जान का खतरा

ओपिनियन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने कसा शिकंजा, हरियाणा सहित इन राज्यों पर लगा प्रतिबंध

ओपिनियन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने कसा शिकंजा, हरियाणा सहित इन राज्यों पर लगा प्रतिबंध

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा कैसी बनी पाकिस्तानी जासूस? जानें अब तक की पूरी कहानी

Haryana: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा कैसी बनी पाकिस्तानी जासूस? जानें अब तक की पूरी कहानी

हरियाणा में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर शिकंजा, जानिए कहां-कहां हुई कार्रवाई?

हरियाणा में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर शिकंजा, जानिए कहां-कहां हुई कार्रवाई?

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Sitemap

Copyright © Haryana-News, 2024 - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Sitemap

Copyright © Haryana-News, 2024 - All Rights Reserved.