Sonipat: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने रविवार को बागपत गौरीपुर के पास गढ़ मिरकपुर के यमुना घाट पर पूजा अर्चना कर दिल्ली को आप के पाप से मुक्त करने के लिए यमुना मैया को नमन किया. दिल्ली में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने के लिए यमुना मैया की जय जय कार के नारे भी लगाए. उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली की जनता को अब यमुना का साफ़ जल उपलब्ध होगा.
आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा वासियों पर यमुना नदी के पानी में जहर मिलाकर पानी दिल्ली को सप्लाई करने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद राजीव जैन ने सोनीपत की सीमा के अंतिम गांव दहिसरा में यमुना के जल का आचमन करके करारा जवाब दिया था और उसके बाद मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी ने जल का आचमन करने के बाद इस मुद्दे को लेकर ताबड़तोड़ रैलिया की जिससे माहौल भाजपा के पक्ष में बन गया.
राजीव जैन ने कहा कि केजरीवाल ने अपनी स्पष्ट हार को देखते हुए यमुना मैया को राजनीति में घसीटने का कुत्सित प्रयास किया जिसके श्राप ने आम पार्टी के किले को ध्वस्त करके रख दिया और 27 वर्षों के बाद भाजपा को शानदार सत्ता में वापसी का फल दिया. भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाने वाले आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और आबकारी मंत्री सतेंद्र जैन को हराकर जवाब दे दिया कि भ्रष्टाचार को जनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी. राजीव जैन के साथ सुरेंद्र खत्री, सुरजीत दहिया, जसवीर मलिक, रविंदर डागर, नरेंद्र जोगी, अमित जैन मुख्य रूप से साथ रहे.
साभार – हिंदुस्थान समाचार
ये भी पढ़ें: Haryana: कांग्रेस ने निकाय चुनाव लड़ने वालो से मांगें आवेदन, इस तारीख तक भरें फॉर्म