Delhi Assembly Election 2025: राजधानी दिल्ली में आज (5 फरवरी) को सभी 70 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई थी और शाम 6 बजे तक चली. इस बार चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाई थी. सभी 70 सीटों के लिए कुल 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. शाम 5 बजे तक के वोटिंग आंकड़े जारी हो चुके हैं. शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हो चुका है.
#DelhiElection2025 | Voter turnout of 57.70% recorded till 5 pm, according to Election Commission of India pic.twitter.com/Jw5oqGCx6b
— ANI (@ANI) February 5, 2025
दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े सामने आ चुके हैं. दोपहर 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान हो गया है.
भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55% मतदान हुआ। pic.twitter.com/wjWOejH5N6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2025
दोपहर 1 बजे तक के आंकड़े जारी हो चुके हैं. दोपहर 1 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान हो गया है.
33.31% voter turnout recorded till 1 pm in #DelhiElection2025 pic.twitter.com/e4LOz4Yalf
— ANI (@ANI) February 5, 2025
19.95% voter turnout recorded till 11 am in #DelhiElection2025 pic.twitter.com/4fNGZvHoBO
— ANI (@ANI) February 5, 2025
सुबह 11 बजे तक के आंकड़े जारी हो चुके हैं. सुबह 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.
#DelhiElection2025 में सुबह 9 बजे तक 8.10% मतदान दर्ज किया गया। pic.twitter.com/avrgo5mU6T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2025
पहले 2 घंटे के वोटिंग के आंकड़े सामने आ चुके हैं. सुबह 9 बजे तक 8.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया हैं.
#WATCH | Delhi: Voters queue up at a polling booth in Lodhi Road to cast their votes for #DelhiAssemblyElections2025
Polling on all 70 Assembly constituencies of Delhi is underway. pic.twitter.com/kur7trBFwG
— ANI (@ANI) February 5, 2025
दिल्ली में कुल वोटर्स की संख्या 1 करोड़ 56 लाख 14 हजार है. जिनमें से पुरुष वोटर्स की संख्या 83 लाख 76 हजार 173 है और महिला वोटर्स की संख्या 72 लाख 36 हजार 560 है. ट्रासजेंडर मतदाता की संख्या 1,267 है. पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 2,39,905 है. इसके अलावा सेवा मतदाताओं की संख्या 12,736 और दिव्यांग वोटर्स की संख्या 79,885 है.
जानें पिछले विधानसभा चुनाव का रिजल्ट
दिल्ली में पिछली बार साल 2020 में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी थी. आप ने 70 में से 62 सीटें जीती थी और 8 सीटों पर बीजेपी जीतने में सफल हुई थी. कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी.
ये भी पढ़ें: Haryana: परिवहन मंत्री विज ने CM सैनी के खिलाफ खोला मोर्चा, विपक्ष का साथ देने पर उठाए सवाल