Sunday, July 6, 2025
No Result
View All Result
Haryana News

Latest News

हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

‘द्वि-राष्ट्रीय थ्योरी देश के लिए खतरा’, RSS प्रमुख ने अपने उद्धोधन में कही बड़ी बात

धर्मांतरण को रोकने के लिए संघ-प्रशासन को एक साथ काम करने की आवश्यकता: RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम में बोले अरविंद नेताम

कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय, समापन समारोह

फेंक जहां तक भाला जाए: पहले आर्मी फिर जवेलिन का जादू, जानें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

Home प्रदेश

Haryana: CM का बड़ा ऐलान, कुरुक्षेत्र के थीम पार्क का नाम अब होगा केशव पार्क

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर स्थित थीम पार्क अब केशव पार्क के नाम से जाना जाएगा.

Akansha Tiwari by Akansha Tiwari
Dec 12, 2024, 10:39 am GMT+0530
Haryana CM का बड़ा ऐलान, कुरुक्षेत्र के थीम पार्क का नाम अब होगा केशव पार्क

Haryana CM का बड़ा ऐलान, कुरुक्षेत्र के थीम पार्क का नाम अब होगा केशव पार्क

FacebookTwitterWhatsAppTelegram

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर स्थित थीम पार्क अब केशव पार्क के नाम से जाना जाएगा. इसका उद्देश्य भारत में महान धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और अधिक संरक्षित और बढ़ावा देना है. मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में वैश्विक गीता पाठ में भाग लेने वाले स्कूली छात्रों के लिए गुरुवार को विशेष अवकाश की भी घोषणा की.

आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर आयोजित संध्याकालीन महाआरती में सम्मिलित होकर एक अलौकिक अनुभूति हुई। शंखों व वाद्य यंत्रों से निकली धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से भर दिया।

इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण… pic.twitter.com/PMktzaCWV6

— Manohar Lal (@mlkhattar) December 11, 2024

मुख्यमंत्री ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 18 हजार बच्चों के द्वारा वैश्विक गीता पाठ-अष्टादशी श्लोक कार्यक्रम में शिरकत की. इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, तंजानिया की पर्यटन मंत्री पिंडी चाना, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी उपस्थित रहे.

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गीता स्थली ज्योतिसर में पवित्र ग्रंथ गीता की पूजा-अर्चना की और इसके उपरांत उन्होंने हवन-यज्ञ में पूर्ण आहुति भी डाली. मुख्यमंत्री ने ज्योतिसर अनुभव केंद्र व भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप का भी अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी एवं गीता जयंती पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान से प्रार्थना की कि वे प्रदेशवासियों के जीवन को ज्ञान के आलोक से आलोकित करें. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 5162 वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण जी के मुख से श्रीमद्भॉगवद् गीता का उद्घोष हुआ था. आज 18 हजार विद्यार्थियों द्वारा अष्टादशी श्लोकों से आकाश गुंजायमान हुआ है. यह गर्व की बात है कि आज अनेक देशों में गीता का पाठ किया गया है. उन्होंने कहा कि इस गीता पाठ के न केवल धार्मिक, बल्कि वैज्ञानिक अर्थ भी हैं. जिन 18 छंदों का पाठ आज किया गया है, वह अपने आप में एक प्रार्थना है, गीत है, और शांति का आह्वान है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गीता को पूरी मानव जाति के लिए उपयोगी मानते हैं. प्रधानमंत्री के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने एक नए युग की तरफ कदम बढ़ाया है. उनकी नीतियों से गरीब, मजदूर, किसान, युवा और महिलाओं सहित हर वर्ग को विकास की गारंटी मिली है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता हमें बताती है कि एक सच्चे नेता को अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और धर्म के लिए कार्य करना चाहिए.

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गीता सारी दुनिया में सबसे श्रेष्ठ ग्रंथ है, इससे मानवमात्र को जीवन जीने की पद्धति मिली है. आज गीता सारे विश्व के अंदर प्रसिद्ध है। ये कर्म का संदेश देती है. व्यक्ति को अपने जीवन में कोई कामयाबी हासिल करनी है तो उसे गीता में दिए गए कर्म के संदेश को आत्मसात करना होगा. इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सहयोगी देश तंजानिया की पर्यटन मंत्री पिंडी चाना ने कहा कि कुरुक्षेत्र एक पवित्र स्थान है जहां वेदों और पुराणों की रचना हुई. पौराणिक कथाओं में इस भूमि को सर्वश्रेष्ठ तीर्थों में माना गया है. महाभारत में कुरुक्षेत्र को तीनों लोकों में सबसे विशेष तीर्थ कहा गया है. यह वही पावन स्थल है जहां हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का दिव्य ज्ञान दिया था.

साभार – हिंदुस्थान समाचार

ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार खत्म करने व पारदर्शिता लाने के लिए है वक्फ संशाेधन बिल 2024: इंद्रेश कुमार

Tags: CM Nayab Singh SainiKeshav ParkKurukshertaTop News
ShareTweetSendShare

RelatedNews

हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
Latest News

हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

फेंक जहां तक भाला जाए: पहले आर्मी फिर जवेलिन का जादू, जानें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी
Latest News

फेंक जहां तक भाला जाए: पहले आर्मी फिर जवेलिन का जादू, जानें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी

जानिए क्या है HAIDP? AI से किस तरह बदलेगा हरियाणा का भविष्य
Latest News

जानिए क्या है HAIDP? AI से किस तरह बदलेगा हरियाणा का भविष्य

हरियाणा में फैला 'डंकी रूट' का नेटवर्क, लाखों देकर भी रहता है जान का खतरा
Latest News

हरियाणा में फैला ‘डंकी रूट’ का नेटवर्क, लाखों देकर भी रहता है जान का खतरा

ओपिनियन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने कसा शिकंजा, हरियाणा सहित इन राज्यों पर लगा प्रतिबंध

द्वि-राष्ट्रीय थ्योरी देश के लिए खतरा, RSS प्रमुख ने अपने उद्धोधन में कहीं बड़ी बात

‘द्वि-राष्ट्रीय थ्योरी देश के लिए खतरा’, RSS प्रमुख ने अपने उद्धोधन में कही बड़ी बात

'धर्मांतरण को रोकने के लिए संघ -प्रशासन को एक साथ काम करने की आवश्यकता': RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम में बोले अरविंद नेताम

धर्मांतरण को रोकने के लिए संघ-प्रशासन को एक साथ काम करने की आवश्यकता: RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम में बोले अरविंद नेताम

RSS Chief Dr. Mohan Bhagwat

कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय, समापन समारोह

फेंक जहां तक भाला जाए: पहले आर्मी फिर जवेलिन का जादू, जानें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी

फेंक जहां तक भाला जाए: पहले आर्मी फिर जवेलिन का जादू, जानें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी

जानिए क्या है HAIDP? AI से किस तरह बदलेगा हरियाणा का भविष्य

जानिए क्या है HAIDP? AI से किस तरह बदलेगा हरियाणा का भविष्य

हरियाणा में फैला 'डंकी रूट' का नेटवर्क, लाखों देकर भी रहता है जान का खतरा

हरियाणा में फैला ‘डंकी रूट’ का नेटवर्क, लाखों देकर भी रहता है जान का खतरा

ओपिनियन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने कसा शिकंजा, हरियाणा सहित इन राज्यों पर लगा प्रतिबंध

ओपिनियन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने कसा शिकंजा, हरियाणा सहित इन राज्यों पर लगा प्रतिबंध

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा कैसी बनी पाकिस्तानी जासूस? जानें अब तक की पूरी कहानी

Haryana: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा कैसी बनी पाकिस्तानी जासूस? जानें अब तक की पूरी कहानी

हरियाणा में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर शिकंजा, जानिए कहां-कहां हुई कार्रवाई?

हरियाणा में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर शिकंजा, जानिए कहां-कहां हुई कार्रवाई?

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Sitemap

Copyright © Haryana-News, 2024 - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Sitemap

Copyright © Haryana-News, 2024 - All Rights Reserved.