Friday, June 20, 2025
No Result
View All Result
Haryana News

Latest News

हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

‘द्वि-राष्ट्रीय थ्योरी देश के लिए खतरा’, RSS प्रमुख ने अपने उद्धोधन में कही बड़ी बात

धर्मांतरण को रोकने के लिए संघ-प्रशासन को एक साथ काम करने की आवश्यकता: RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम में बोले अरविंद नेताम

कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय, समापन समारोह

फेंक जहां तक भाला जाए: पहले आर्मी फिर जवेलिन का जादू, जानें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

Home राष्ट्रीय

Children’s Day 2024 (Opinion): नेहरू जी के नौनिहालों के चाचा बनने का किस्सा

‘बाल दिवस’ और जवाहरलाल नेहरू के संबंध में सभी जानते हैं लेकिन अधिकांश लोगों को शायद यह जानकारी न हो कि नेहरूजी आखिर बच्चों के चाचा क्यों कहलाए.

Akansha Tiwari by Akansha Tiwari
Nov 14, 2024, 11:49 am GMT+0530
Children’s Day 2024

Children’s Day 2024

FacebookTwitterWhatsAppTelegram

Children’s Day 2024: ‘बाल दिवस’ और जवाहरलाल नेहरू के संबंध में सभी जानते हैं लेकिन अधिकांश लोगों को शायद यह जानकारी न हो कि नेहरूजी आखिर बच्चों के चाचा क्यों कहलाए. बाल दिवस, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर मनाया जाता है. उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था. यह दिवस पहले संयुक्त राष्ट्र द्वारा अधिकृत 20 नवंबर को पूरे विश्वभर में मनाया जाता था लेकिन साल 1964 में नेहरूजी के निधन के बाद भारतीय संसद में उनके जन्मदिन को आधिकारिक तौर पर ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव एकमत से जारी किया गया. बच्चों से उन्हें बेहद लगाव था. चलिए बताते हैं नेहरूजी को चाचा कहे जाने की कहानी.

पंडित नेहरू एक मर्तबा इलाहाबाद में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. मौसम जाडे़ का था. सभा में एक महिला अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ भाषण सुनने के लिए पहुंची थी और नेहरू जी के भाषण देने के दौरान ही बच्चा जोर-जोर से रोने लगा. उपस्थित लोगों का ध्यान बंट गया. यहां तक कि नेहरूजी ने भी बच्चे का रोना सुनकर अपना भाषण रोक दिया. उन्होंने तुरंत अपने अंगरक्षक को बच्चा और उसकी माता को मंच पर लाने को कहा. मां अपने बच्चे के साथ जैसे ही मंच पर चढ़ी, नेहरूजी ने आगे बढ़ कर स्वयं बच्चे को अपनी गोद में ले लिया. नेहरूजी की गोद में जाते ही बच्चा चुप हो गया और उनकी जेब में लगे पेन से खेलने लगा. बच्चे के प्रति नेहरू के प्यार-स्नेह देखकर सभा में उपस्थित लोग बेहद प्रभावित हुए. यहीं से उन्हें बच्चों के बीच चाचा का मान दिया जाने लगा.

नेहरूजी शुरू से बच्चों के अधिकारों और उनकी अच्छी शिक्षा के लिए मजबूत शिक्षा प्रणाली के पक्षधर थे. वह प्रत्येक बच्चे को देश का भविष्य कहते थे. फूलपुर की चुनावी सभा में नेहरू ने अपने प्रसिद्ध भाषण में कहा था कि बच्चे बगीचे की कलियों की तरह होते हैं, उनका सावधानीपूर्वक और प्यार से पालन-पोषण करना चाहिए, क्योंकि वे देश का भविष्य और कल के नागरिक हैं.

हर साल उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में बड़े उत्साह से मनाया जाता है. इस दिन देशभर के स्कूलों में गायन, निबंध, वाद-विवाद, खेलकूद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं. नेहरूजी बच्चों को राष्ट्र की संपत्ति मानते थे. अक्सर नौनिहालों को देश का सबसे कीमती संसाधन के रूप में संदर्भित करते थे. इसलिए, अपने युवा नागरिकों के जीवन की बेहतरी के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. आज इस दिवस के जरिए बच्चों में खुशियां, उनके अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारने के लिए जागरूकता फैलाई जाती है. बच्चों के प्रति जागरूकता को बढ़ाना और उन्हें एक सुरक्षित, खुशहाल और शिक्षा से भरपूर जीवन देने के लिए आज सभी को संकल्पित होना चाहिए.

डॉ. रमेश ठाकुर

(लेखक, बाल संरक्षण कार्यकर्ता और केंद्र की बाल कल्याण समिति निपसिड के सदस्य भी हैं.)

साभार – हिंदुस्थान समाचार

Tags: Children's Day 2024Jawahar Lal NehruOpinion
ShareTweetSendShare

RelatedNews

द्वि-राष्ट्रीय थ्योरी देश के लिए खतरा, RSS प्रमुख ने अपने उद्धोधन में कहीं बड़ी बात
Latest News

‘द्वि-राष्ट्रीय थ्योरी देश के लिए खतरा’, RSS प्रमुख ने अपने उद्धोधन में कही बड़ी बात

'धर्मांतरण को रोकने के लिए संघ -प्रशासन को एक साथ काम करने की आवश्यकता': RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम में बोले अरविंद नेताम
Latest News

धर्मांतरण को रोकने के लिए संघ-प्रशासन को एक साथ काम करने की आवश्यकता: RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम में बोले अरविंद नेताम

RSS Chief Dr. Mohan Bhagwat
Latest News

कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय, समापन समारोह

कौन थे छत्रपति संभाजी महाराज? जिन्होंने मुगलों को दिखाई थी आंख
Latest News

कौन थे छत्रपति संभाजी महाराज? जिन्होंने मुगलों को दिखाई थी आंख

21 दिन बाद BSF जवान पूर्णम कुमार वापस लौटे भारत, गलती से पाकिस्तान का बॉर्डर किया था पार
Latest News

21 दिन बाद BSF जवान पूर्णम कुमार वापस लौटे भारत, गलती से पाकिस्तान का बॉर्डर किया था पार

Latest News

हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

द्वि-राष्ट्रीय थ्योरी देश के लिए खतरा, RSS प्रमुख ने अपने उद्धोधन में कहीं बड़ी बात

‘द्वि-राष्ट्रीय थ्योरी देश के लिए खतरा’, RSS प्रमुख ने अपने उद्धोधन में कही बड़ी बात

'धर्मांतरण को रोकने के लिए संघ -प्रशासन को एक साथ काम करने की आवश्यकता': RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम में बोले अरविंद नेताम

धर्मांतरण को रोकने के लिए संघ-प्रशासन को एक साथ काम करने की आवश्यकता: RSS ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-2’ कार्यक्रम में बोले अरविंद नेताम

RSS Chief Dr. Mohan Bhagwat

कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय, समापन समारोह

फेंक जहां तक भाला जाए: पहले आर्मी फिर जवेलिन का जादू, जानें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी

फेंक जहां तक भाला जाए: पहले आर्मी फिर जवेलिन का जादू, जानें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी

जानिए क्या है HAIDP? AI से किस तरह बदलेगा हरियाणा का भविष्य

जानिए क्या है HAIDP? AI से किस तरह बदलेगा हरियाणा का भविष्य

हरियाणा में फैला 'डंकी रूट' का नेटवर्क, लाखों देकर भी रहता है जान का खतरा

हरियाणा में फैला ‘डंकी रूट’ का नेटवर्क, लाखों देकर भी रहता है जान का खतरा

ओपिनियन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने कसा शिकंजा, हरियाणा सहित इन राज्यों पर लगा प्रतिबंध

ओपिनियन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने कसा शिकंजा, हरियाणा सहित इन राज्यों पर लगा प्रतिबंध

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा कैसी बनी पाकिस्तानी जासूस? जानें अब तक की पूरी कहानी

Haryana: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा कैसी बनी पाकिस्तानी जासूस? जानें अब तक की पूरी कहानी

हरियाणा में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर शिकंजा, जानिए कहां-कहां हुई कार्रवाई?

हरियाणा में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर शिकंजा, जानिए कहां-कहां हुई कार्रवाई?

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Sitemap

Copyright © Haryana-News, 2024 - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Sitemap

Copyright © Haryana-News, 2024 - All Rights Reserved.