Saturday, May 18, 2024

Logo
Loading...
google-add

फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार ने किया नामांकन, विधायकों ने रोकने पर जमकर किया हंगामा

Editor | 17:01 PM, Fri May 03, 2024

Faridabad News: लोकसभा चुनाव के लिए फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन कराने के लिए महेन्द्र सिंह के साथ गए कांग्रेस के विधायकों को गेट पर रोक लेने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए.

शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप अपना नामांकन कराने के लिए पार्टी के विधायकों और समर्थकों के साथ सेक्टर-12 लघु सचिवालय पहुंचे. लघु सचिवालय के गेट पर तैनात पुलिस बल ने कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा, विधायक आफताब अहमद और पूर्व सिंचाई मंत्री हर्ष कुमार को गेट पर रोक दिया. इस पर कांग्रेस विधायकों और समर्थकों ने काफी हंगामा किया. कार्यालय गेट पर रोकने के बाद आक्रोशित विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि हार की आशंका से भाजपा पूरी तरीके से बौखला गई है. शासन-प्रशासन भी भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है.

उन्होंने कहा कि वे सिटिंग विधायक हैं और उन्हें भी गेट पर रोक दिया गया है. विधायक आफताब अहमद ने आरोप लगाया कि प्रशासन पूरी तरीके से गुंडागर्दी कर रहा है. उन्होंने कहा कि वे तो प्रस्तावक हैं फिर भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. भाजपा की नीति है कि हमारे कैंडिडेट का नॉमिनेशन नहीं हो सके क्योकि कही ना कही भाजपा के अंदर डर बैठ गया है.

साभार - हिन्दुस्थान समाचार

google-add
google-add
google-add

शीर्ष मध्य समाचार

बड़ी बात

बड़ी बात

Editor | 17:02 PM, Mon Feb 12, 2024

बड़ी बात

Editor | 17:53 PM, Tue Jan 30, 2024

बड़ी बात 

Editor | 12:49 PM, Fri Jan 19, 2024

बड़ी बात

Editor | 11:52 AM, Sat Nov 18, 2023

न्यूज अपडेट

google-add

अंतरराष्ट्रीय

google-add
google-add