Saturday, May 18, 2024

Logo
Loading...
google-add

Anupamaa एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने ज्वाइन की बीजेपी, बोली - 'मोदी के विकास के इस 'महायज्ञ' में शामिल...'

Editor | 14:37 PM, Wed May 01, 2024

Rupali Ganguly: टेलीवीजन डेली सोप ‘अनुपमा’ फेम अभिनेत्री रूपाली गांगुली छोटे पर्दे के बाद अब पॉलिटिक्स में हाथ हाथ आजमाने के लिए उतरी हैं. हाल ही में अभिनेत्री भाजपा पार्टी में शामिल हो गईं. रूपाली ने भाजपा मुख्यालय में महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.


https://twitter.com/ANI/status/1785574017380110609



भाजपा में शामिल होने के बाद रूपाली ने राजनीति ज्वॉइन करने की वजह भी बताई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के इस 'महायज्ञ' में शामिल होने के लिए पार्टी में शामिल हुई हैं. कला के पथ पर चलते-चलते प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ी हैं.



https://twitter.com/ANI/status/1785559346774155704



रुपाली गांगुली के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल 'अनुपमा' सीरियल से टीवी इंडस्ट्री पर अपनी अलग छाप छोड़ रही हैं. शो में वो लीड कैरेक्टर अनुपमा के किरदार से सभी का दिल जीतती हैं. करीयर की शुरूआत उन्होंने 7 साल की उम्र में कर दी थी. इसमें छोटे बड़े रोल्स के बाद उन्होंने 'साराभाई वर्सेज साराभाई' और बिग बॉस सीजन 1 जैसे सुपरहिट शोज में भी काम किया है.सोशल मीडिया पर भी रुपाली की फैंन फोलोइंग अच्छी खासी है. अकेले इंस्टाग्राम पर उन्हें 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.


साभार - हिन्दुस्थान समाचार




google-add
google-add
google-add

शीर्ष मध्य समाचार

बड़ी बात

बड़ी बात

Editor | 17:02 PM, Mon Feb 12, 2024

बड़ी बात

Editor | 17:53 PM, Tue Jan 30, 2024

बड़ी बात 

Editor | 12:49 PM, Fri Jan 19, 2024

बड़ी बात

Editor | 11:52 AM, Sat Nov 18, 2023

न्यूज अपडेट

google-add

अंतरराष्ट्रीय

google-add
google-add

राजनीति

google-add
google-add