Delhi Cabinet: देश की राजधानी की नव निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण के बाद से ही लगातार एक्शन में नजर आ रही हैं. उन्होंने कैबिनेट मीटिंग के दौरान शपथ लेने वाले सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों में विभागों का बटवारा कर दिया.
CM रेखा के पास रहने वाले विभाग
CM रेखा ने अपने पास सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल सुधार, पब्लिक रिलेशन, विजिलेंस और प्रशासनिक सुधार जैसै विभागों को रखा है.
प्रवेश साहिब सिंह को सौंपे गए मंत्रालय
चुनावों के बीच अपनी सक्रियता से लाइमलाइट में रहने वाले प्रवेश साहिब सिंह को PWD, जल, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, गुरुद्वारा चुनाव जैसे विभाग दिए गए हैं.
आशीष सूद को मिले ये विभाग
वहीं आशीष सूद को गृह, ऊर्जा, शहरी विकास, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं.
मनजिंदर सिंह सिरसा
उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, येजना विभागों की जिम्मेदारी को सौंपा गया है.
रविंद्र सिंह इंद्राज के मंत्रालय
वहीं रविंद्र सिंह इंद्राज को समाज कल्याण, कॉरपोरेशन, इलेक्शन, SC-ST वेलफेयर मंत्रालय सौंप दिए गए हैं.
कपिल मिश्रा
कपिल मिश्रा को लॉ एण्ड जस्टिस, कला और संस्कृति, भाषा और पर्यटन, विकास, श्रम एवं रोजगार जैसे विभागों को दिया गया है.
डॉ. पंकज कुमार सिंह मिले खास मंत्रालय
स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना और तकनीक जैसे बड़े मंत्रालय डॉ पंकज कुमार सिंह को मिले हैं.
साभार – हिंदुस्थान समाचार
ये भी पढ़ें: Delhi: CM रेखा गुप्ता अपने मंत्रियों के साथ यमुना आरती में हुईं शामिल, दोहराया सफाई का संकल्प