Haryana Civic Election 2025: भारतीय जनता पार्टी ने निगम चुनाव में प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री व प्रदेश के सभी मंत्रियों को फील्ड में उतार दिया है. पार्टी ने विधायकों की भी ड्यूटी चुनाव प्रचार में लगा दी है. भाजपा ने बुधवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी. नायब सरकार के मंत्रियों पर अपने जिले में कमल खिलाने का दारोमदार भी रहेगा.
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की ओर से निकाय चुनावों में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. मुख्यमंत्री नायब सैनी थानेसर नगर परिषद (कुरुक्षेत्र) में चुनाव प्रचार करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे.
प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पूनिया की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक फरीदाबाद नगर निगम में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलक्खा और सतीश फागना प्रचार करेंगे। हिसार नगर निगम में पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, विधायक रणधीर पनिहार व सावित्री जिंदल भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगी.
वहीं करनाल नगर निगम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक जगमोहन आनंद, योगेंद्र राणा, राजकुमार कश्यप व भगवानदास कबीरपंथी, पानीपत में पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार के साथ शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज व मनमोहन भड़ाना और अर्चना गुप्ता पर लगातार कमल खिलाने का दारोमदार रहेगा. वहीं रोहतक में सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, रेणू डाबला व दीपक हुड्डा तथा यमुनानगर में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर तथा विधायक घनश्याम अरोड़ा के साथ बंतो कटारिया प्रचार करेंगी. गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर के साथ स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व मुकेश शर्मा तथा मानेसर में भी राव इंद्रजीत सिंह, राव नरबीर, आरती राव और डॉ. सुधा यादव भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगी. वहीं सोनीपत नगर निगम उप चुनाव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्डा, विधायक निखिल मदान व पवन खरखौदा और अंबाला नगर निगम उप चुनाव में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज, कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा और बंतो कटारिया चुनाव प्रचार करेंगी.
साभार – हिंदुस्थान समाचार
ये भी पढ़ें: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला के रुप में CM पद की शपथ ली, PM मोदी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद