Haryana Foundation Day: आज हरियाणा अपना 59वां स्थापना दिवस मना रहा है. साल 1966 में आज यानी 1 नवंबर के दिन हरियाणा ने पंजाब से अलग होकर अपना एक अलग राज्य बनाया था. हरियाणा के स्थापना दिवस के इस खास अवसर पर प्रधनामंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने हरियाणावासियों को स्थापना दिवस की ढेरो शुभकामनाएं दीं.
पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर कर ऐतिहासिक विरासत के लिए हरियाणा का किया शुक्रिया
अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर यहां की प्रगति में भागीदार अपने सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही मैं उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर यहां की प्रगति में भागीदार अपने सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही मैं उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा की जनता को हरियाणा स्थापना दिवस की बधाईयां दी. उन्होंने लिखा “वीरभूमि हरियाणा के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रदेश के मेहनतकश किसान, राष्ट्ररक्षा के लिए समर्पित जवान और ऊर्जावान खिलाड़ी देश की विकास यात्रा को गति देने, सुरक्षित बनाने और वैश्विक मंचों पर गौरव दिलाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। बीते एक दशक से हरियाणा विकास और उन्नति के पथ पर जिस तरह आगे बढ़ रहा है, यह समृद्धि यात्रा निरंतर जारी रहे, यह कामना करता हूँ।”
हरियाणा के सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणावासियों को अलग अंदाज में स्थापना दिवस की बधाई दी. उन्होंने लिखा “अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर यहां की प्रगति में भागीदार अपने सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही मैं उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बधाई
हरियाणा कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए लिखा “हरियाणा दिवस पर सभी हरियाणावासियों को दिल से शुभकामनाएँ. 1 नवंबर, 1966 को इन्दिरा गांधी जी ने हरियाणा का गठन किया। श्रीमद् भगवद् गीता और वेदों की धरती हरियाणा ने सदैव ज्ञान-अध्यात्म के क्षेत्र में नई दिशा दिखाई है और भाईचारे का संदेश दिया है। हरियाणा के वीर सैनिकों ने देश की सीमाओं की सदा रक्षा की, खिलाड़ियों ने विश्व में गौरव बढ़ाया, वहीं किसानों ने देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया। हमें गर्व है कि हरियाणा के मेहनती, कर्मठ और साहसी लोगों ने सभी क्षेत्रों में योगदान देते हुए देश का नाम ऊँचा किया।”
ये भी पढ़ें: Haryana: दीपावली की रात कई स्थानाें पर लगी आग, लाखों की संपत्ति हुई जलकर राख