1 October History: 1 अक्टूबर, 1979 को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक वीर सेनानी और गढ़वाल रेजीमेंट के एक महान सैनिक चंद्र सिंह गढ़वाली का निधन हुआ था. उनका जन्म 25 दिसंबर, 1891 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था. उनका पूरा नाम चंद्र सिंह नेगी था, लेकिन उन्होंने गढ़वाल रेजीमेंट में अपनी बहादुरी और निडरता के कारण गढ़वाली उपनाम प्राप्त किया. चंद्र सिंह, गढ़वाल रेजीमेंट में एक सैनिक के रूप में भर्ती हुए थे. वो प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश भारतीय सेना का हिस्सा थे. इस दौरान उन्होंने कई देशों के साथ युद्ध में हिस्सा लिया था.