23 August History: आज यानी 23 अगस्त, 2024 को भारत अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है. बता दें कि इसी दिन पिछले साल यानी 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके इतिहास रच दिया था. इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ये घोषणा की गई थी कि प्रति वर्ष 23 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा. 14 जुलाई, 2023 को चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2:35 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया था.